देश के कुछ हिस्सों में LPG गैस की कमी की खबरों के बीच अब एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है. सरकार ने लोगों को इस LPG बुकिंग फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है. Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के अनुसार, ठग लोग गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों को जल्दी-जल्दी बुकिंग करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इस दौरान वे नकली लिंक, ऐप्स और QR कोड का इस्तेमाल करके लोगों से पैसे और निजी जानकारी चुरा रहे हैं.
LPG संकट के बीच नया स्कैम सामने आया है. फर्जी लिंक और मैसेज के जरिए लोगों से पैसे और बैंक डिटेल्स ली जा रही हैं. सरकार ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
देश में LPG सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र CyberDost I4C ने इस खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. स्कैमर्स लोगों के डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर फर्जी LPG बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं. यह ठगी इतनी चालाकी से की जा रही है कि आम यूजर असली और नकली में फर्क नहीं कर पा रहे हैं.
CyberDost I4C ने अपनी एक्स पोस्ट पर कहा, “Fake LPG booking scams से सतर्क रहें. Urgent booking, discount offers या panic messages के माध्यम से scammers लोगों को trap कर रहे हैं- fake links, apps और QR codes के ज़रिए उनसे payment और personal details ली जा रही हैं.”
LPG बुकिंग स्कैम ऐसे समय में फैलाया जा रहा है जब लोगों को गैस सिलेंडर की जरूरत सबसे ज्यादा है. स्कैमर्स एसएमएस, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजते हैं, जिनमें लिखा होता है कि गैस की भारी कमी है और तुरंत बुकिंग नहीं की तो सिलेंडर नहीं मिलेगा. ऐसे मैसेज में डर पैदा करने के साथ साथ डिस्काउंट ऑफर का लालच भी दिया जाता है.
यूजर को एक लिंक भेजा जाता है जो देखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसा लगता है. इसी वजह से लोग उस पर भरोसा कर लेते हैं और क्लिक कर देते हैं. जैसे ही यूजर उस लिंक पर जाता है, उससे पेमेंट या निजी जानकारी मांगी जाती है और यहीं से ठगी की शुरुआत हो जाती है.
सरकार ने कुछ ऐसे संकेत बताए हैं, जिनसे आप इस तरह के स्कैम को पहचान सकते हैं. जैसे अगर आपको ऐसा मैसेज मिलता है जिसमें गैस की कमी का डर दिखाकर तुरंत बुकिंग करने को कहा जाए, तो सावधान हो जाएं.
अगर कोई लिंक आपको किसी अनजान वेबसाइट पर ले जाए, या आपसे APK फाइल डाउनलोड करने या QR कोड स्कैन करने को कहा जाए, तो यह फ्रॉड हो सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि अगर कोई आपसे OTP, PIN या बैंक से जुड़ी जानकारी मांगता है, तो समझ लें कि यह स्कैम है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

