जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के बैंक घोटाले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनी इस्पात लिमिटेड का डायरेक्टर है। जिसे सीबीआई ने इंदौर से धर दबोचा है। 

READ MORE: कंस वध मेला में अश्लील डांस: बार बालाओं ने लगाए ठुमके, फूहड़ आयोजन में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी पर लोगों ने न्यौछावर किए पैसे

आरोपी का नाम राजीव लोचन सोनी है जिसने फर्जी दस्तावेजों के जरिये एसबीआई बैंक से 13 करोड़ रुपए का लोन लिया था। आरोपी ने कंपनी के नाम पर 2006 से 2011 के बीच लोन लिया था। बैंक लोन अकाउंट एनपीए होने पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने 2022 में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

READ MORE: स्वास्थ्य विभाग में सवा करोड़ का घोटाला! फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने के आरोप, स्टोर कीपर सस्पेंड, CMHO दफ्तर से हटाए गए 2 कर्मचारी

सीबीआई ने कंपनी के डायरेक्टर राजीव लोचन सहित विजय सोनी और जगदीश चन्द्र सारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस केस में राजीव लोचन पकड़ा गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m