कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के प्रमुख वाहन डीलरशिप शुभ मोटर्स में सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, शुभ मोटर्स पर लंबे समय से जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। खरीदी और बिक्री के दौरान टैक्स चोरी करने के आरोप लगे थे।आज सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुभ मोटर्स के परिसर में दस्तावेजों की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
READ MORE: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: उपयंत्री 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
टीम बैंक खातों, बही-खातों और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। जांच में जीएसटी चोरी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल टीम पूरे दिन दस्तावेज खंगाल रही है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

