CG Accident News : गौरव जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ में प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं. सड़कों पर पिकअप बेखौफ होकर सवारियां भरकर दौड़ रहीं है. एक और हादसा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धरहर गांव से बुधवार को सामने आया. 40 से अधिक बारातियों से भरी पिकअप चालक की लापरवाही से हादसे का शिकार हो गई. लगभग 35 लोग हादसे में घायल हो गए हैं. 2 घायलों का जबड़ा और गर्दन टूट गया है. अन्य दो घायलों की भी हालत गंभीर है.


जानकारी के मुताबिक, मरवाही के पास धरहर गांव के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 3 बार पलटी मारकर खेत में जा घुसी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस पिकअप वाहन में 40 से अधिक बाराती सवार थे, सभी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. आरोप लगाते हुए कहा कि ड्राइवर शराब के नशे में चूर था, जिसकी लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग के कारण वाहन दुर्घटना की शिकार हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और संवेदनशीलता दिखाते हुए कुछ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. अन्य घायलों को मरवाही अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है.


सिविल सर्जन देवेंद्र पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद जिला अस्पताल में 22 घायलों लाया गया. जहां 4 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर है. 2 लोगों मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है. वहीं 2 लोगों का जबड़ा और गर्दन टूट गया है. शेष लोगों का उपचार किया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


