CG Accident News : पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के देवभोग में आज का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ. एक घंटे के भीतर अलग-अलग सड़कों में चार युवकों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. यह सभी हादसे देवभोग थाना क्षेत्र के हैं.

CG Accident News

एक घंटे में 3 एक्सीडेंट, 4 ने गंवाई जान 

रफ्तार ने कहर बरपाया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. पहली घटना उरमाल रोड की है. यहां बाइक सवार की लापरवाह ड्राइविंग भारी पड़ गई. हादसे में गुढ़ियारी निवासी अजय मांझी की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना नेशन हाइवे 130 की है. झराबहाल के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें दरलीपारा निवासी डोमार सिंह ध्रुव और जांगड़ा निवासी योगेश कुमार यदु की मौत हो गई. इसके अलावा बर्बहाली में भी बाइक सवार को बड़ी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते हरिराम मांझी की मौके पर मौत हो गई.

हादसे में भविष्य ध्रुव और परमानंद गंभीर रूप से घायल है. जिनका उपचार देवभोग ने जारी है. बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि दोनों गंभीर घायल है, जिन्हे प्रारंभिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. 

थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने कहा कि तीन हादसे में 4 की मौत हुई है. मार्ग कायम कर विवेचना किया जा रहा है.  सभी शव को मर्चुरी में रखा गया है. हादसों की जांच की जा रही है.