CG Accident News : आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदलपुर के डिलमिली पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हुई. इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी कार भी आ गई. कार और ट्रक पेड़ जा टकराया. इस हादसे में ट्रक सवार की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए.


कैटरिंग के काम से लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक,टिप्पर और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार के साथ पेड़ से जा टकराया. हादसे में कार चालक को चोटें आई है. ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य सवार 5 लोग घायल हुए हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सभी घायल बीजापुर से कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

