CG Accident News : प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. कवर्धा जिले के पीपरटोला घाट में बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गया. हादसे में चालक की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा के रूप में हुई. वाहन में पांच नाबालिग भी सवार थे, जिनमें एक को गंभीर चोटें आई है. 

CG Accident News

इसे भी पढ़ें : राजधानी में उठाईगिरी : रजिस्ट्र्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख पार, जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के मुताबिक, घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पीपरटोला घाट की है. मंगलवार को घाटी पार करने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया. ट्रैक्टर में चालक और 5 नाबलिग सवार थे. हादसे में चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई.  एक की गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं 3 को मामूली चोट आई है.

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.