रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है. अब दुर्घटना नहीं बल्कि दुर्घटना में मरने और घायल होने वालों की संख्या लोगों को कचोटती है. भाजपा विधायक सुनील सोनी ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर सदन में परिवहन मंत्री केदार कश्यप को घेरा.
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ का 25वां और अपना तीसरा बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, GYAN, GATI के बाद अब क्या होगी थीम?

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया. भाजपा विधायक ने पूछा कि बीते 1 वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुई है? रोकथाम के लिए क्या मास्टर प्लान है? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बीते साल में 6898 मौतें हुई हैं. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. राजधानी रायपुर में यातायात बेहतर किया जा रहा है.
इसके साथ राजधानी में सुगम यातायात के मुद्दे पर घेरा विधायक ने परिवहन मंत्री को घेरा. सुनील सोनी ने पूछा कि राजधानी में कितनी सिटी बसें चल रही हैं? सस्ता परिवहन राजधानीवासियों को क्यों मिल रहा है? इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप जवाबनहीं दे पाए कहा- जानकारी लेके उपलब्ध कराऊंगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


