रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से होगी. इस दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

श्रद्धांजलि के पश्चात प्रश्नकाल प्रारंभ होगा. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे, जिस पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं.