रायपुर। आज सरकार ने तीसरा बजट पेश किया है. भाजपा सरकार के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने तीसरी बार बजट पेश किया है. यह बजट सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेडिंग में नंबर वन पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ के तीसरे बजट का थीम हैं SANKALP.

यह भी पढ़ें : CG Budget 2026 : व्यापारियों और महिलाओं ने की बजट की तारीफ, जानिए क्या कहा?

तीसरा बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट छत्तीसगढ़ अंजोर – 2047 के लक्ष्यों की पूर्ति एवं राज्य के सतत् विकास के लिए उठाया गया कदम है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार यह बजट विकास को गति प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि इस बजट का उद्येश्य है कि सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास,नया भविष्य के अनुरूप कार्यबल तैयार करना, आजीविका के नए अवसर उपलब्ध हो,कमजोर वर्ग अग्रणी बनें और छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक कौशल से उन्नत किया जा सके.

तीसरे बजट का थीम SANKALP

राज्य सरकार ने तीसरे बजट का थीम संकल्प रखा है. जो कुछ इस तरह हैं.

S– समावेशी विकास

A–अधोसंरचना

N–निवेश

K– कुशल मानव संसाधन

A– अंत्योदय

L– लाइवलीहुड़

P– पॉलिसी से परिणाम तक

पिछले 2 बजट इस थीम पर थे आधारित

भाजपा सरकार के द्वारा प्रस्तुत पिछले दो बजट GYAN (गरीब,युवा,अन्नदाता,नारी) और GATI ( गुड़ गवर्नेंस, इक्सीलेरेटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर,टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ग्रोथ) पर आधारित थे.

पहले बजट में ज्ञान के उत्थान की आधारशिला रखी गई. वही दूसरे बजट में गति की रणनीति से प्रदेश के विकास को तेज करने की बात कही गई थी. तीसरा बजट छत्तीसगढ़ प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने का संकल्प हैं.