CG Crime News : कांकेर. 9 माह पुराने मितानिन प्रेरक जयंती मंडल हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों के विवाद में आरोपी ने प्रेरक की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.

18 जून 2025 को थाना दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र अंतर्गत लिगभंगदरा जंगल के पगडंडी मार्ग में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था. मृतका की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी. संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतिका का अवलोकन करने पर सर और चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या किया जाना पाया गया. मृतिका की शिनाख्त जयंती मंडल पति सुभाष मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी चिखली थाना बड़गांव जो कि दुर्गूकोंदल क्षेत्र में मितानिन प्रेरक का कार्य करती थी.

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया गया. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी दिनेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की सभी पहलुओं पर जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही ग्राम सोनपाल थाना बड़गांव निवासी आरोपी तारक चंद उर्फ चंदन से पूछताछ की गई. पहले वह टालमटोल करता रहा, पर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.
PM आवास योजना की राशि के लिए की थी हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री की आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 40 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी. मितानिन प्रेरक जयंती मंडल ने आरोपी से निर्माण कार्य करवाने के लिए ठेका लिया था और उसे प्राप्त राशि ले ली. राशि मिल जाने के बाद भी मृतका जयंती मंडल के द्वारा निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा था. लगातार टाल-मटोल किया जा रहा था. राशि वापस मांगने पर भी जयंती मंडल के द्वारा राशि वापस नहीं की जा रही थी. आक्रोशित होकर आरोपी तारक चंद उर्फ चंदन ने हत्या की योजना बनाई.
योजना अनुसार 18 जून 2025 को आरोपी ने मृतिका को एक दूसरे निर्माण कार्य का झांसा देकर जंगल की ओर ले गया और जंगल में पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

