CG Morning News, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। सुबह 8 बजे वह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे।

ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा तथा भाइयों के सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना का यह पर्व परिवारों में स्नेह, समाज में विश्वास और जीवन में खुशियों का संचार करे, यही कामना है।

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट

रायपुर। राजधानी में आज रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर शहर के बाजारों और प्रमुख इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए रायपुर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

रक्षाबंधन के मौके पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

रायपुर में आज धार्मिक आयोजनों की धूम

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए कथा, चातुर्मास प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। वहीं शाम को सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर में हिंडोला उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

शंकराचार्य आश्रम में शिव महापुराण

शंकराचार्य आश्रम में शिव महापुराण कथा का आयोजन सुबह 8 बजे से किया जाएगा। कथा में श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कर सकेंगे।

जैन दादाबाड़ी में चातुर्मास प्रवचन

जैन दादाबाड़ी में ‘आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास प्रवचन’ सुबह 8 बजे से होगा। इस दौरान साधु-संतों द्वारा आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में प्रवचन

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में भी सुबह 8 बजे से प्रवचन का आयोजन होगा। श्रद्धालु धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचारों का लाभ ले सकेंगे।

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रवचन

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह 9 बजे से प्रवचन आयोजित किया जाएगा।

गोपाल मंदिर में शाम को हिंडोला उत्सव

सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर में शाम 7 बजे से हिंडोला उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे और श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे।

कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है और अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m