CG Morning News : रायपुर. कवर्धा जिले के नंदनी कुमान गांव में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. विधायक इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में गठित यह समिति गांव पहुंचकर मामले की जांच करेगी. जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में गांव में पांच बैगा बच्चों की मौत हो चुकी है. बच्चों की मौत के पीछे पोषण आहार की कमी को एक बड़ी वजह माना जा रहा है. जांच समिति मामले की परिस्थितियों की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

आज से 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

बिलासपुर. स्कूलों में 17 अक्टूबर से दशहरा की अवकाश रहेगा. संशोधित शैक्षणिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार दशहरा पर्व पर 17 से 21 अक्टूबर तक पांच दिन का अवकाश रहेगा. वहीं दीपावली पर अब छह दिन की छुट्टी मिलेगी. राज्य सरकार ने पूर्व घोषित दीपावली अवकाश में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है. अब सभी स्कूल दीपावली में 6 नवंबर से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे. पहले जारी अवकाश सूची के अनुसार स्कूलों में छुट्टियां 6 से 10 नवंबर तक निर्धारित थीं. सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे.

कचना रेलवे फाटक 12 घंटों के लिए रहेगा बंद

रायपुर. रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते रायपुर की दो प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार 12-12 घंटे तक सड़क यातायात बंद रहेगा.  वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग पर आज सुबह 9 बजे तक आवागमन बंद रखा गया है. वहीं कचना रेलवे क्रॉसिंग पर आज 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H