CG Naxalites : मोहला-मानपुर. महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बस्तर सीमा पर नक्सलियों के मौजदूगी की सूचना पर जवानों ने सर्च अभियान चलाया. जवानों के पहुंचने की भनक लगते ही नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि तीन नक्सल कैडर इलाके में मौजूद थे. सर्चिंग के दौरान हथियार और नक्सल सामग्रियां बरामद की गई हैं. पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह ने घटना की पुष्टि की है.


जानकारी के मुताबिक, मोहला-मानपुर जिले के कोहका-आमपायली के जंगल इलाके में जवानों ने रविवार को नक्सलियों को घेरने की कोशिश की, लेकन भनक लगते ही वहां से भाग निकले. जिसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. इस दौरान एक इंसास रायफल, 15 नग जिंदा कारतूस और नक्सल सामग्रियां बरामद हुई.

बताया जा रहा है कि नक्सली हिड़में और मंगेश की टीम की मौजूदगी की खबर थी,जो मौके से फरार हो गए. बहरहाल जवानों की टीम सर्चिंग कर रही है. नक्सलियों के संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

