मिथलेश गुप्ता, जशपुर। जशपुर जिले के बटुराबहार गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार किसान खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने अचानक खेत में मौजूद बबुल के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि मृतक का कुछ समय पहले एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते किसान ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


