CG News : दिलशाद अहमद, सूरजपुर. जिले के सुंदरगंज गांव के बथानपारा में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. (Dispute In Encroachment Removal) कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. विरोध हिंसक होने के बाद भीड़ ने प्रशासन टीम पर पथराव किया, जिसमें महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं. हैरानी की बात है कि यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ.


जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम दलबल के साथ बुधवार को बथानपारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची. कार्रवाई शुरू होने के बाद समर्थन कर रहे ग्रामीणों और अतिक्रमणकारियों में विवाद होने लगा. दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित हो गई. इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. सूचना के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे. फिलहाल स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


