रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से घरों, ज्वेलरी दुकानों और दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की समान प्रकृति और तरीके को देखते हुए पुलिस ने इसे संगठित गिरोह की करतूत मानकर जांच की गई. 8 चोरी की वारदातों में कुल नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 28 लाख का माल जब्त किया गया है. (CG Crime News)

इसे भी पढ़ें : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई निरस्त, सात होंगी बीच में समाप्त, यात्रा शुरू करने से पहले पढ़े यह खबर…

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने आठ चोरी के प्रकरणों का खुलासा किया है. पुलिस जांच की सामने आया कि आरोपी मौके की रेकी, सीसीटीवी से बचने के तरीके और ज्वेलरी दुकानों में ध्यान भटकाकर चोरी करने जैसे तरीकों से वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस के अनुसार, कुछ वारदातों में आरोपियों ने सोशल मीडिया रील्स देखकर चोरी के नए तरीके सीखे. दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच खम्हारडीह, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, पंडरी, आरंग, विधानसभा और बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में कुल आठ चोरी और चोरी के प्रयास के प्रकरण दर्ज किए गए. इनमें ज्वेलरी दुकान भी चोरी की घटना भी शामिल है.

दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालाने, घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. तकनीकी विश्लेषण और डेटाबेस मिलान के बाद संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित की गई. कार्रवाई में 6 आरोपियों और विधि से संघर्षरत एक बालक सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगद राशि और चोरी की मोटरसाइकिल सहित लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और बरामदगी
थाना खम्हारडीह और डी.डी.नगर – आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू – सोने-चांदी के जेवरात, दोपहिया और नगदी – सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर और शातिर चोर.
थाना पुरानी बस्ती – सूने मकान में चोरी – आरोपी भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी और करण टांडी – सोने चांदी के जेवरात और कैश – अपराध क्रमांक 68/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस.
थाना आरंग, पंडरी और पलारी (बलौदा बाजार जिला) – बाइक चोरी, 2 ज्वेलर्स दुकान में चोरी, चोरी का प्रयास – आरोपी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, रितेश कुर्रे और एक नाबालिग – बाइक और कीमती जेवर.
थाना विधानसभा – घर में चोरी – आरोपी रुद्रांश श्रीवास्तव – सोने-चांदी के जेवरात और कैश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


