CG VIDEO : वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में सड़क से लेकर सदन तक गौवंशों के सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई जा रही है. इस बीच बिलासपुर जिले के बोदरी तिफरा के बीच एमएच 130 से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है. यह घटना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कुछ दूरी का बताया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें : होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों में की मिठाई-नमकीन की जांच, 5 नमूने पाए गए अमानक

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को हटाने के लिए काफी देर तक कोई जिम्मेदार अमला मौके पर नहीं पहुंचा. वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में रस्सी से बांधकर मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सवाल है कि क्या मृत गाय के अंतिम संस्कार के लिए भी प्रशासन संवेदनशील नहीं है.

पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर ऑटो चालक ने बांधा

ऑटो चालक का कहना है कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया, क्योंकि मृत पशु को हटाने के लिए बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई नहीं आया. चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने गाय को हटाया. हैरानी की बात यह रही कि गौ-रक्षा के नाम पर सक्रिय रहने वाले संगठन इस दौरान मौके पर कहीं नजर नहीं आए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा गया.

देखें वीडियो