मुकेश मेहता, बुधनी। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विजयासन देवी मंदिर में 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू होने जा रहा है। यह दिव्य धाम बुधनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता है। गुरुवार सुबह 10:47 बजे शुभ मुहूर्त में घट स्थापना और ज्योति स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा, जो 27 मार्च को राम नवमी के दिन सम्पन्न होगा।

नवरात्रि के दौरान मां विजयासन देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, छांव और परिक्रमा मार्ग में कारपेट बिछाने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जयवर्धन सिंह: देहरी पर प्रणाम कर लिया आशीर्वाद, नंदी हॉल से भगवान के किए दर्शन

सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेंगे। सैकड़ों पुलिस जवान और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु लगभग 1400 सीढ़ियों का रास्ता तय कर सकते हैं, वहीं रोपवे और सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे हर आयु वर्ग के भक्त आसानी से दर्शन कर सकें। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के इस महापर्व में सलकनपुर एक बार फिर आस्था के रंग में रंगने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: 18 मार्च महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से हुआ श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m