अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. डीडीयू-गया रेलखंड पर एक सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 1729 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पकड़े गए. जिनसे करीब 9 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन और सासाराम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर एक साथ चलाया गया. टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश-निकास द्वारों और विभिन्न ट्रेनों में गहन जांच की.

अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना था. जांच के कारण टिकट काउंटरों पर सामान्य से ज्यादा भीड़ भी देखी गई. रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें. टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एटीवीएम के माध्यम से टिकट प्राप्त करना अब आसान हो गया है. बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है.
इसे भी पढ़ें : 3 लड़कियां, 3 बैग और नशे की खेपः ट्रेन से ले जाया जा रहा था 11 लाख से अधिक का गांजा, जानिए फिर पुलिस ने प्लान पर कैसे फेरा पानी…
बता दें कि रेलवे प्रशासन इन दिनों तबाड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है. मंडल के स्टेशनों में लगातार कार्रवाई और निरीक्षण का दौर चलता रहता है. हाल ही में जनवरी महीने में डीआरएम उदय सिंह मीना ने डीडीयू स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर गंदगी और बंद स्वचालित सीढ़ी देखकर नाराजगी भी जताई थी. वहीं बुधवार को मंडल के स्टेशनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें डेढ़ हजार से ज्यादा यात्रियों को पकड़ा गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

