अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. सकलडीहा क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एक पैथोलॉजी सेंटर को तत्काल बंद कराया गया, जबकि कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के कई अन्य संचालक अपने-अपने सेंटरों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए.
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव के साथ सकलडीहा कस्बा, बथावर समेत आसपास के इलाकों में संचालित पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की. इस दौरान सकलडीहा कस्बे में संचालित एक पैथोलॉजी सेंटर पर जब टीम पहुंची तो संचालक से पंजीकरण और संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए. संचालक कोई भी अधिकृत कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद विभाग ने सेंटर पर ताला जड़ दिया.
इसे भी पढ़ें : चंदौसी सेंट्रल वेयर हाउस पर CBI की दबिश, 3 क्वॉलिटी मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 16 घंटे से पूछताछ जारी
कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों में हड़कंप मच गया और कई संचालकों ने तत्काल अपने शटर गिरा दिए. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेतावनी दी कि बिना पंजीकरण और मानकों के संचालित किसी भी पैथोलॉजी या अल्ट्रासाउंड सेंटर को बख्शा नहीं जाएगा. एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध पैथोलॉजी सेंटरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अवैध सेंटरों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


