अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें चलती बाइक से गिरने के बाद एक महिला को पीछे से आ रही डीसीएम ने कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, सैयदराजा क्षेत्र निवासी आशुतोष कुमार अपनी बहन अंजू को बाइक से उसके ससुराल सकलडीहा छोड़ने जा रहे थे. जैसे ही वे भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पार कर रहे थे, उसी दौरान बाइक के पीछे बैठी अंजू अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं. पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. परिजनों के पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था.
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति और उबड़-खाबड़ रास्ता भी इस हादसे की बड़ी वजह हो सकता है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

