चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह स्थित दो क्लबों के बाहर बम धमाके हुए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन धमाकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इन धमाकों के कारण दोनों क्लबों के शीशे टूट गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक फेंकने वाले हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। यह घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, दो बाइक सवारों ने क्लबों के बाहर देसी बम फेंके, जिससे क्लबों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा करने वाले हैं। उनके दौरे से पहले इस धमाके को दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है।
- सीएम डॉ मोहन ने नेपानगर में दी 363 करोड़ की सौगातः ऐतिहासिक असीरगढ़ किले में बनेगा रोप-वे, 2 सांदीपनी स्कूल की घोषणा
- CG News : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा
- ‘4 पर समस्या नहीं, 5वें सीट पर होगी शानदार जीत’, राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA नेताओं आत्मविश्वास हाई, जानें किसने क्या कहा?
- बुकिंग के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर : गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, टोकन सिस्टम से मिलेगी गैस, वृद्ध और विधवा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा
- नवी मुंबई में फ्लैट में घुसे और पार कर दिया 36 लाख का माल, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

