चंडीगढ़ । पंजाब में ठंड अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. लगातार बढ़ती ठंड अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है, जहां एक और विजिबिलिटी शून्य होती जा रही है वहीं दूसरी ओर कोहरे से भी लोगों का जनजीवन बेहद प्रभावित होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। चंडीगढ़ की अगर बात करे तो रविवार को यहां हद से ज्यादा ठंडी महसूस की गई।
चण्डीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं चंडीगढ़ में तापमान सिर्फ 12 डिग्री सेल्सियस तक था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ में कम से कम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रात और भी अधिक सर्द थी।

एक व्यक्ति की हुई मौत
जानकारी मिली है कि ठंडी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर पुल के नीचे 42 साल के एक आदमी की ठंड से मौत हो गई। उसकी पहचान संभल (UP) के रहने वाले शीशपाल के रूप में हुई है। वह काफी समय से पुल के नीचे रह रहा था और बीमार चल रहा था। जब उन्होंने उसे देखा तो वह बेहोश पड़ा था और उसका शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था। उसके मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
घने कोहरे का सबसे ज़्यादा बुरा असर रेलवे सर्विस पर देखा गया। नॉर्थ इंडिया में कोहरे की वजह से अमृतसर आने वाली कई ट्रेन अपने तय समय से काफी देर से पहुंचीं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, शान-ए-पंजाब और सचखंड एक्सप्रेस 3 से 4 घंटे लेट चल रही हैं, जबकि हावड़ा मेल और अमृतसर मेल जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें 6 से 8 घंटे लेट चल रही हैं।
- कुदरत पर जहर का वार… लखीमपुर में एक साथ 25 गिद्धों की मौत, जांच के लिए विसरा भेजा
- कुएं के भीतर बोरी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी: चेहरा कुचला और पत्थरों से बांधकर फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस
- दोस्ती के नाम पर दरिंदगी: शैंपू-तेल देने के बहाने होटल बुलाकर युवक के साथ कुकर्म, Video बनाकर पैसों के लिए किया ब्लैकमेल
- KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने कोलकाता के मुंह से छिनी जीत, रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से दी शिकस्त, मुकुल चौधरी ने खेली नाबाद 54 रन की मैच-विनिंग पारी
- सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, आपदा प्रभावित जनपदों का जाना हाल, प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के दिए निर्देश

