चंडीगढ़। नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकल एडजस्टमैंट को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार, पिछली बार की तरह आम आदमी पार्टी के पार्षद गढ़शंकर स्थित किक्कर रिजॉर्ट चले गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने पार्षदों के साथ बैठकों का दौरा शुरू कर रखा है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को सांसद मनीष तिवारी के साथ बैठक में आप के साथ लोकल एडजस्टमेंट को लेकर फैसला नहीं हो सका। हालांकि बताया जा रहा है कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी पार्षदों की नब्ज टटोली जा रही है।
गुरूवार को कांग्रेस पार्षदों की बैठक होगी, जिसमें मेयर चुनाव और गठबंधन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। चंडीगढ़ नगर निगम में 35 पार्षद और सांसद सहित कुल 36 वोट हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस सांसद का वोट मिलाकर विपक्ष के पास 18 वोट हैं। वहीं, भाजपा के पास पार्षदों की संख्या 18 है। गठबंधन न होने पर मुकाबला कांटे का हो सकता है।

गुरूवार को होने वाली कांग्रेस पार्टी की बैठक पर दोनों राजनीतिक दलों आम और भाजपा की नजरें टिकी हुई हैं। पिछले मेयर चुनावों में क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग भी गठबंधन बनने के बीच बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं, आप चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह की 6 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हाथ मिलाते की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण दोनों पार्टियों के बीच काफी बयानबाजी हुई थी।
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
