चंडीगढ़। चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंत्री के ड्राइवर की लाइसेंसी पिस्टल की गोली चलने से मौत हो गई. यह घटना सेक्टर-23 में मंगलवार रात की है. मृतक की पहचान तारा चंद (43) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-23 का निवासी था और मूल रूप से हरियाणा के रोहतक से संबंध रखता था. वह हरियाणा में मंत्री की कार सेक्शन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तारा चंद अपने घर पर पिस्टल की सफाई कर रहा था. इस दौरान ही अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो उसके सिर (कनपटी) में लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बेटे ने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार अपनी टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्राथमिक जांच और तथ्यों के सत्यापन के बाद पुलिस ने इसे आकस्मिक घटना (एक्सीडेंटल फायर) मानते हुए किसी भी तरह की साजिश या संदिग्ध पहलू से इनकार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवाया और इन्क्वेस्ट कार्रवाई शुरू कर दी है.

- भ्रष्टाचार केस में बड़ा ट्विस्ट: निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने CBI नोटिस को दी चुनौती, 27 मार्च को अहम सुनवाई
- तेजस्वी में हिम्मत नहीं की वे अपने बागी विधायक के खिलाफ एक्शन ले सकें! जदयू नेता ने नेता प्रितपक्ष को दिया चैलेंजे
- Chhattisgarh Assembly: युक्तियुक्तकरण के साथ अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर घिरे शिक्षा मंत्री, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट…
- पटना में गैस के लिए हाहाकार, सुबह 3 बजे से कतार, नहीं मिला सिलेंडर तो सड़क पर फूंके टायर, ब्लैक में बेचने का आरोप
- दिल्ली एम्स में शुरू हुआ एडवांस ब्रेन टेस्ट, अब गंभीर नसों की बीमारियों की होगी सटीक पहचान

