चंडीगढ़. शहर के सेक्टर 22 स्थित मोबाइल मार्केट में भयानक आगजनी की खबर सामने आई है. भयानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी भयानक थी कि इसे काबू में कर पाना बड़ी चुनौती थी. हालात को देखते हुए तुरन्त घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. लगातार कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं लेकिन आग की लपटे और भयानक रूप लेती नजर आ रही थी. देखते ही देखते आग पर काबू पाने के लिए कुल 33 दमकल गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं . साथ ही नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर भी मौके पर भेजे गए हैं.
आग लगने के समय मार्केट में भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इलाके को खाली करा लिया गया है. अच्छी बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. घटनास्थल पर अधिकारी मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से व्यवसाई को बड़ा नुकसान हुआ है. इस मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों की संख्या सबसे अधिक है. जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं.
- जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने विद्यार्थी, छात्र-छात्राओं ने यातायात-साइबर थाना और ITMS का किया भ्रमण
- नशे की लत ने बनाया पैडलर : कार में चिट्टा बेचने ग्राहक की कर रहे थे तलाश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- हवस की हद पार: बुजुर्ग-दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा; समाज से भी निष्काषित
- नोएडा हिंसा के बाद पूरे NCR में हाईअलर्ट, 50 गिरफ्तार और 200 से ज्यादा लोग हिरासत में, अराजकता रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी
- SRH vs RR IPL 2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, 57 रन से दी करारी शिकस्त, डेब्यूटेंट प्रफुल्ल-साकिब ने उड़ाई RR के बैटिंग लाइनअप की धज्जियां

