चंडीगढ़। विद्यार्थियों के लिए सीखने के माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 852 सरकारी स्कूलों में नवीनीकरण कार्यों के लिए 17.44 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है।
इस कदम का उद्देश्य अकादमिक विकास के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं उपयुक्त माहौल उपलब्ध करवाना है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विभाग ने पूरे राज्य में फंडों के समान वितरण को यकीनी बनाया है।

अमृतसर को 1.58 करोड़ रुपए, बरनाला को 44.64 लाख रुपए, बठिंडा को 76.02 लाख, फरीदकोट को 50.31 लाख, फतेहगढ़ साहिब को 23.22 लाख, फाजिल्का को 1.13 करोड़ रुपए, फिरोजपुर को 40.41 लाख, गुरदासपुर को 1.18 करोड़ से अधिक, होशियारपुर को 97.44 लाख, जालंधर को 97.41 लाख, कपूरथला को 20.52 लाख, लुधियाना को 1.50 करोड़, मालेरकोटला को 15.75 लाख, मानसा को 61.11 लाख, मोगा को 32.74 लाख, मुक्तसर को 46.47 लाख, पठानकोट को 37.11 लाख रुपए, पटियाला को 1.50 करोड़ रुपए, रूपनगर को 78.14 लाख रुपए, एस.बी.एस. नगर को 25.29 लाख, संगरूर को 2.45 करोड़, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को 42.87 लाख रुपए तथा तरन तारन को 59.49 लाख रुपए जारी किए गए हैं।
- कैप्टन अभिमन्यु भाईचारा स्नेह मिलन में क्या बोल गए? समाज, नेतृत्व और युवा शक्ति पर बोले कैप्टन अभिमन्यु, एकता और सही दिशा पर दिया जोर
- MLC उपचुनाव: 9 महीने जेल में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पर JDU ने खेला दांव, भोजपुर-बक्सर के रण में राजद से होगी कांटे की जंग
- LSG vs GT: जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में हुए शामिल
- कोई कमी नहीं होनी चाहिए! PM मोदी के दौरे से पहले CM धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त जारी: सीएम डॉ. मोहन ने ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए, ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर भड़के
