चंडीगढ़. चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफता हासिल करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने दोनों आरोपियों को हरियाणा से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष और प्रीतम शाह के रूप में हुई है। वह कई अपराध कर चुके हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों को हरियाणा के कैथल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखते ही लगातार फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी जख्मी हो गए। राजन फिरोजपुर और प्रीतम नवांशहर का रहने वाला है। दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

कल सरेआम मारी थी गोलियां
आपको बता दें कि आरोपियों ने चरणप्रीत उर्फ चीनी को बुधवार सुबह जिम से बाहर निकलने के बाद ही हमलावरों ने गोलियां मारी थी। हमलावरों ने 12 गोलियां मारकर उसकी हत्या की थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट ली थी।
- CG Navratri Special Train : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव
- ‘कोमल’ की रफ्तार के आगे सब फेल…रोहतास में आयोजित अखौरी शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला विधेयक पारित, सीएम साय बोले- ईमानदार प्रतिभा को मिलेगा हक
- CG News : बस्तर की बदलती तस्वीर, मैराथन में 200 आत्मसमर्पित माओवादी लगाएंगे दौड़
- 2018 में गिरफ्तार दो आरोपियों को ISIS से जुड़ाव के आरोपों से किया बरी, दिल्ली पुलिस साबित नहीं कर पाई आतंकी कनेक्शन
