चंडीगढ़. चंडीगढ़ के स्टेशन को और भी सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए पंजाब रेलवे लगातार प्रयास में है। स्टेशन में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके बाद चंडीगढ़ और पंचकुला के दोनों सिरों को जोड़ दिया जायेगा इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इस निर्माण कार्य के चलते फिलहाल दो प्लेटफार्म में ट्रेन के आवागमन को रोका गया है।
रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आर.एल.डी.ए.) द्वारा 19 सितंबर से प्लेटफॉर्म नंबर-5 और 6 को दोबारा बंद जाएगा। यह दोनों प्लेटफॉर्म आने वाले 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस प्लेटफार्म में रुकने वाली सभी ट्रेन दूसरे प्लेटफार्म में रुकेंगी।

इस 10 दिनों में करीब 6 ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर शिफ्ट किया जाएगा, यह सभी ट्रेन 5,6 नंबर प्लेटफार्म में रुकेगी। आपको बता दें की इस निर्माणकार्य से
रेलवे स्टेशन के दोनों सिरों पर 12 मीटर चौड़े दो फुट ओवरब्रिज (एफ.ओ.बी.) एक कालका और दूसरा स्टेशन के अंबाला सिरे पर बनाया जाएगा। कालका की ओर बने ओवरब्रिज से यात्री सीधे चंडीगढ़-पंचकूला के पार्किंग एरिया में पहुंचेंगे यह लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक होगा। साथ ही ट्रैफिक भी कम होगी। वहीं अंबाला की ओर बने ओवरब्रिज से यात्री बिल्डिंग के अंदर जाएंगे।
- उत्कल दिवस पर भुवनेश्वर में खोला जाएगा वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर
- भाजपा ने 22 का चुनाव तो जीता, मगर 27… हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा, मंहगाई, बेरोजगारी और मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर दिया बड़ा बयान
- पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 9 IAS और 87 PCS अधिकारी शामिल
- रोहतास में एटीएम चोरी के दौरान अपराधी एवं पुलिस में हुई भिड़ंत, फायरिंग करते हुए भाग निकले सभी अपराधी
- छत्तीसगढ़ SIR में 24 लाख से अधिक नाम कटे : कांग्रेस ने आयोग पर लगाया भाजपा एजेंट का आरोप, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा- कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्था पर नहीं करती विश्वास


