चंडीगढ़। बच्चे अब अपने माता-पिता से छिप कर स्कूल बंक नहीं कर पाएंगे। इसके लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब स्कूल में स्टूडेंट्स की उपस्थिति की हर जानकारी उनके पेरेंट्स को एक मैसेज के जरिए मिलेगी। यानि कि अगर आपका बच्चा स्कूल बंक करता है तो तुरंत आपके फोन पर मैसेज चला जाएगा। जिससे पेरेंट्स को पता चल पाएगा कि उनका बच्चा स्कूल में है या नहीं। पंजाब में शिक्षा को और भी मजबूत बनाने के लिए सरकार यह नई पहल कर रही है।
अधिकारी को टीचर्स के गैर हाजिर होने की रहेगी जानकारी
सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई टीचर भी गैर हाजिर रहता है तो उसकी जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी के पास उपलब्ध रहेगी। इसे लागू करने के लिए सरकार मिशन समर्थ के अगले चरण की आज से शुरुआत करने जा रही है।
पंजाब सरकार शिक्षा पर काफी पैसा खर्च कर रही है। सरकार ने शिक्षा बजट को बढ़ाकर 19,279 करोड़ रुपए तक कर दिया है।

राज्य सरकार ने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 118 आधुनिक स्कूल स्थापित किए हैं। इसके अलावा, प्रिंसिपलों और शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड तथा IIM अहमदाबाद में इंटरनेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी गई है।
- झूठ बोलती है योगी सरकार! UP में कानून व्यवस्था फेल, एक और युवती के साथ गैंगरेप, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस ?
- हुमायूं कबीर और BJP के बीच 1000 करोड़ की डील: TMC ने कबीर के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया, इसमें सुवेंद्र अधिकारी और पीएमओ का भी जिक्र
- ‘FIR वापस लो वरना…’ जबलपुर देह व्यापार कांड में पीड़िता को धमकी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की मां समेत अन्य पर केस दर्ज
- CG News : दूध गंगा पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, गंदगी मिलने पर तत्काल बंद करने के दिए निर्देश
- POCSO एक्ट का भय दिखाकर 7 लाख वसूले, महिला कॉन्स्टेबल सहित 3 पुलिसकर्मी फंसे
