चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के 11 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 3 सितंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त को होगी। यह जानकारी डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अमित चौहान ने पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र केंद्र में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

इस बार पीयू कैंपस में कार रैली पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, बिना स्टिकर वाले वाहनों को कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता लागू कर दी है, जिसके तहत कैंपस में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की मनाही होगी।
चुनाव कार्यक्रम :
27 अगस्त 2025
नामांकन प्रक्रिया सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10:35 बजे।
- प्रारंभिक उम्मीदवार सूची दोपहर 12:00 बजे संबंधित विभागों में प्रदर्शित।
- आपत्तियां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक दर्ज की जा सकेंगी।
28 अगस्त 2025
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची सुबह 10:00 बजे जारी।
नामांकन वापसी सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक।
-अंतिम उम्मीदवार सूची दोपहर 2:30 बजे जारी।
3 सितंबर 2025
- मतदान सुबह 9:30 बजे शुरू।
उम्मीदवारों के लिए नियम
- उम्मीदवारों की उपस्थिति 75% अनिवार्य।
- किसी भी विषय में बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
- कोई अकादमिक बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
- गुप्त परिणाम भी मान्य होगा।
- छपाई सामग्री का उपयोग वर्जित।
- वाहनों पर स्टिकर या पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं।
- एमपी के कॉलेजों में कुत्ते-पशु भगाने का जिम्मा प्राचार्यों पर! उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, नोडल अधिकारी बनकर सुनिश्चित करेंगे परिसर की सुरक्षा
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: अरविंद केजरीवाल का दावा; ‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, राजधानी में बनेगा पीएम एकता मॉल, ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को नोटिस, दिल्ली में अंगदान की नई राह: रेखा सरकार ने केंद्र के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर, दिल्ली में लापता यूट्यूबर आकाश का शव 2 दिन झाड़ियों में पड़ा मिला
- कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से मचेगा बेटियों का धमाल
- एमपी में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी! धार सबसे गर्म 39°C, ग्वालियर-चंबल में भी पारा सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा, 15 मार्च के बाद और बढ़ेगा टेंपरेचर
