बंगाल के नए राज्यपाल आरएन रवि ने लोक भवन में शपथ ली. उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, असेंबली स्पीकर बिमान बनर्जी, लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमान बोस और दूसरे लोग मौजूद थे. तमिलनाडु के राज्यपाल रहते हुए उनके विवादों को देखते हुए अब ममता बनर्जी के साथ उनके संबंधों पर सबकी नजर रहेगी. शपथ ग्रहण से पहले और बाद में राष्ट्र गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जनजन मन बजाया गया. शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उपस्थित अतिथियों से बातचीत की. विपक्ष के नेता की अनुपस्थिति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने कोलकाता में शपथ ली. कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.
शपथ ग्रहण तय समय सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ. शपथ ग्रहण से पहले और बाद में राष्ट्रगान वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन मन बजाया गया. शपथ लेने के बाद नए गवर्नर ने मुख्यमंत्री और मेहमानों से बातचीत की. शपथ ग्रहण करने के बाद जारी बयान में राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत और बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं कि मुझे पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है, यह एक महान भूमि है जो कई हजार सालों से भारत की आध्यात्मिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक राजधानी रही है.
उन्होंने कहा कि यह वह भूमि है जहां कई हजार साल पहले वेदों का शाश्वत ज्ञान फला-फूला, जहां गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को नए भाव मिले, जहां भक्ति की महान परंपरा फली-फूली और जिसने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाया.
बताते चले कि तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रवि का डीएमके सरकार से कई बार टकराव हुआ. पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न विधेयकों को लेकर एमके स्टालिन सरकार के साथ रवि के विवाद सामने आए हैं. स्टालिन परिवार ने तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल को हटाने की याचिका तक दायर की थी.
मुख्यमंत्री ने बोस के अचानक राज्यपाल पद से इस्तीफे पर सवाल उठाए थे. तमिलनाडु के राज्यपाल रहे रवि को अगला राज्यपाल घोषित किए जाने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर से मैं स्तब्ध और बेहद चिंतित हूं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

