चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनके गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब वह फरीदकोट में तिरंगा नहीं फहराएंगे।
इसकी जगह मोहाली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम होगा। पंजाब सरकार की ओर से लिए गए फैसले की पुष्टि फरीदकोट के डीसी विनीत कुमार ने की।
हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। फरीदकोट में अब कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल तिरंगा फहराएंगे।
- ‘न शिया, न सुन्नी… हम पहले मुसलमान हैं…’, जंग में तुर्किए ने किया ईरान का खुला समर्थन, राष्ट्रपति रेसेप बोले- युद्ध रोकने की कोशिश करूंगा
- अंतरजातीय विवाह पर राजस्थान सरकार दे रही दस लाख प्रोत्साहन राशि, पांच जोड़ों को मिले 25 लाख रुपए
- IDBI बैंक शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का खुलासा: आक्रोशित खाताधारक पुलिस थाना और बैंक के काट रहे चक्कर, कहा- उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी धोखाधड़ी असंभव
- 30 जून तक होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को पंजीयन कराना जरूरी, इतने रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से होगा भुगतान
- Rajasthan Accident : लोडिंग गाड़ी पलटने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, शादी वाले घर में छाया मातम

