पवन राय, मंडला। जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन से पीड़ित की मौत हुई है। विवाद को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों शव को उठाने से मना कर दिया। उनकी मांग है कि दूसरे डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया जाए।
मृतक CLD बीमारी से ग्रस्त था
दरअसल मंडला निवासी प्रहलाद खरे को शनिवार को भर्ती कराया गया था। वह CLD बीमारी से ग्रस्त था। परिजनों का कहना है की कल रात करीब 1.30 पर उसे एक इंजेक्शन लगाया गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिर क्या था रात को ही अस्पताल में बवाल मच गया। परिजनों ने नर्सिंग स्टॉप सहित डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। आज सुबह मामला और तूल पकड़ लिया। परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल चौकी में की और न्याय की मांग की। परिजन दूसरे डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है।
ड्यूटी डॉक्टर से अभद्रता
मामले में अस्पताल के आरएमओ हेमेंद्र चौहान ने कहा कि मरीज CLD बीमारी से ग्रस्त था उसे रेफर करने के लिये कह दिया गया था लेकिन किसी कारणवश वे नहीं गये और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि- घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग स्टॉप और ड्यूटी डॉक्टर से अभद्रता की है। उनसे मारपीट की कोशिश भी की गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

