रमजान के पवित्र महीने में एक जाने-माने शिया नेता खामेनेई की मौत पर गुस्सा मिडिल ईस्ट से एशिया तक फैल गया। इराक के बगदाद में भी, प्रदर्शनकारियों ने ग्रीन जोन में घुसने की कोशिश की, जहां US एम्बेसी है, जबकि सिक्योरिटी फोर्स ने आंसू गैस का इस्तेमाल करके उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने ईरानी झंडे लहराए और सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, जिसके जवाब में आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया. वहीं, पाकिस्तान के कराची में भी अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबल को गोलियां चलाने पड़ीं, जिसमें कई लोग मारे गए हैं. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं.

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. इराक की राजधानी बगदाद में रविवार रात सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास की ओर कूच किया, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबलों को बल प्रयोग करना पड़ा.

खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को तेहरान के आसपास इजरायली मिसाइल हमलों में हुई थी, जिसकी पुष्टि ईरानी सरकार ने 1 मार्च को की थी. इस घटना ने मिडिल ईस्ट को गहरे संकट में डाल दिया है. दरअसल, ये प्रदर्शन अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के खिलाफ गुस्से का नतीजा हैं.

इसी को लेकर सैकड़ों प्रो-ईरानी प्रदर्शनकारियों ने बगदाद में रविवार को प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शनकारी प्रो-ईरान सशस्त्र समूहों के झंडे लहराते हुए ग्रीन ज़ोन में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, जिसके जवाब में आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारी बार-बार ग्रीन जोन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इराक और पाकिस्तान में ईरान के बाद दुनिया की सबसे बड़ी शिया मुस्लिम आबादी है, इसलिए इन देशों में अमेरिका-इजरायल हमलों के खिलाफ सबसे ज्यादा हिंसक विरोध देखा गया. इराक के अलावा रविवार को पाकिस्तान के कई शहरों में भी ऐसी ही प्रदर्शन देखने को मिलते थे. पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m