शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जहां खेत के खलिहान के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्राली समेत एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची कुएं में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी और मातम का माहौल है। यह पूरा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी अंतर्गत धमना गांव का है।
कुएं की गहराई और ट्रैक्टर के नीचे दबी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, धमना गांव निवासी कैलाश अहिरवार के खेत के पास ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर पर जा बैठी। मासूम ने अनजाने में ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर सीधे पास स्थित खुले कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई और ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था।
ये भी पढ़ें: इंदौर में दर्दनाक हादसा : घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, टर्न लेते समय मासूम के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय चंद्रनगर चौकी प्रभारी मोहर सिंह और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। कई घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया बाद में क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुएं से बाहर निकाला गया। जब बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव: JCB को बनाया निशाना, आरोपियों को भेजा जेल
गाड़ी में चाबी नहीं छोड़ते तो बच सकती थी जान
गांव के लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर में चाबी नहीं छोड़ी जाती और कुएं पर सुरक्षा के इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन भी घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। धमना गांव की यह घटना पूरे जिले के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में भी ऐसे दर्दनाक हादसे सामने आ सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

