रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन शून्यकाल में विपक्षी सदस्यों ने सत्ता पक्ष के विधायक रिकेश सेन को मिली जान से मारने की धमकी का मुद्दा उठाया. इस पर आसंदी के व्यवस्था देने से इंकार करने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया.
शून्यकाल में भाजपा विधायक रिकेश सेन को मिली जान से मारने की धमकी का मुद्दा उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने कल ही सदन इस पर गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था. लेकिन इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से वक्तव्य नहीं आया है. इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने आसंदी से व्यवस्था देने की मांग की.

विपक्षी विधायकों ने कहा कि यह गंभीर मामला है. सरकार या विधायक रिकेश सेन का जवाब आना चाहिए. आसंदी ने व्यवस्था देने से इंकार करते हुए कहा कि सरकार के ध्यान में बात आ गई है, व्यक्तव्य की जरूरत नहीं है. इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक जवाब नहीं आता, विपक्ष कार्यवाही में भाग नहीं लेगा.
मामले में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जवाब देते हुए कहा कि बिना सही जानकारी बहिष्कार करना सही नहीं. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ. मेरी सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है. मैं अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी जानकारी सरकार को और संसदीय कार्यमंत्री को दे दी है. इसलिए इसे लेकर राजनीति करनी ठीक नहीं है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

