रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक रामकुमार टोप्पो ने पर्यटन स्थल मैनपाट में आधे-अधूरे कार्य को लेकर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को घेरा.
यह भी पढ़ें : खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त दबिश, 11 हाइवा, 2 जेसीबी और एक चैन माउंटेन मशीन जब्त…

विधायक रामकुमार टोप्पो ने सवाल किया कि किस फर्म को में टेंडर प्राप्त हुआ है? और क्या डीपीआर में बना कार्य समय के अंदर पूरा किया गया है क्या? कार्य किस कंपनी को दिया गया? इस पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि स्वदेश योजना के अंतर्गत टोटल 32 कार्य थे. बाहर की कंपनी टीसीआईएल कंपनी थी. विधायक ने पूछा कि चेन फेंसिंग कार्य के लिए कितना लागत था? और गार्ड रूम की कितनी लागत थी? मंत्री ने बताया कि 141.98 लागत का था.
विधायक ने सवाल किया कि चेन फेंसिंग का कार्य अभी तक अधूरा है. 95 लाख का काम था, लेकिन 30 से 40 लाख का काम अभी तक नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वहां परेशानी होती है. आप गलत जानकारी क्यों दे रहे हैं? मंत्री ने बताया कि डीपीआर के अनुसार जो कार्य स्वीकृत हुए थे, वो पूर्ण कर लिए गए हैं. लेकिन केवल ऊपर ऊपर का कार्य अभी नहीं हुआ है. पानी की कमी से कार्य कंपलीट होने के बावजूद संचालन में नहीं है.
आसंदी ने बताया कि सदस्य की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन करा दीजिए. मंत्री ने कहा, बिल्कुल करा देंगे.
विधायक ने कहा कि जो मेंटेनेंस करने का कार्य है, वो वर्तमान में कौन सी कम्पनी कर रही है? और उसमें कौन कौन से कार्य है? क्या कंपनी बाहर की है या यहां की? मंत्री ने बताया कि दिसम्बर तक टीसीआईएल कर रहा था अब विभाग कर रहा है. विधायक ने कहा कि विभाग कार्य किस तरीके से कर रहा है ये भी क्लियर करिए? मंत्री ने बताया कि 2 मैनेजर प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा नियुक्त किए हुए हैं.
विधायक ने कहा कि विभाग अपनी मर्जी से कार्य कैसे कर रहा है? मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग यात्रियों को सुविधा के लिए अपने हिसाब से कर्मचारी रखता है.
विधायक ने कहा कि 68,000 से भी अधिक की राशि प्रति महीना केवल मेंटेनेंस को राशि ही जाती है. मंत्री ने बताया कि पर्यटक आते हैं, उनके लिए कुशल व्यक्ति की आवश्यकता होती है. इस पर विधायक ने सवाल किया कि घास उखाड़ने के लिए कौन से कुशल व्यक्ति की आवश्यकता होती है? रिसोर्ट कितने भूमि पर बना हुआ है? मंत्री ने बताया कि स्थानीय लोग ही वहां पर काम कर रहे हैं, और भूमि रकबा 18.5 हेक्टेयर भूमि पर बना है. यह आबंटित हुई है, बाकी निर्माणाधीन है.
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि पर्यटन से संबंधित प्रश्न है. क्या आप एक भी बार मंत्री बनने के बाद मैनपाट गए है? मंत्री ने बताया कि मैं 2-3 महीने पहले वहां महोत्सव हुआ था, जिसमें दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को वहां घुमाने लेकर गया था. उन्होंने उल्टा पानी भी देखा और उसे अनोखा बताते हुए उसे सभी जगह इसकी जानकारी दिए जाने की भी बात कही थी.

