CG Crime News : वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. पैसों के लालच में बेटा ही अपने बुजुर्ग पिता की मौत का कारण बन गया. सिरगिट्टी थाना इलाके के मन्नडोल में सोमवार को आरोपी बेटे नीतू ध्रुव ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी. सनकी बेटे (Son Killed His Father) ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े भी किए. पूरे फर्श पर खून बिखर गया (Brutally Murdered). घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

नशे का आदी था आरोपी बेटा

जानकारी के अनुसार, नीतू ध्रुव नामक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 70 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव की फावड़े से वार कर हत्या कर दी. आरोपी पुत्र नशे का आदी बताया जा रहा है. उसने अपने पिता से पैसों की मांग की थी. जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है.

घरेलू विवाद और नशे की लत

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. साक्षय जुटाने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इधर परिवार में मातम पसर गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत घटना की मुख्य वजह सामने आ रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस आगे आरोपी को मामले में न्यालय में पेश करेगी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.