सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में इन दिनों गणतंत्र दिवस का विशेष कार्यक्रम दिखाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मंच पर आत्माराम तुकाराम भिड़े यानी मंदार चंदवाडकर (Mandar Chandwadkar) ने शो के सभी लोगों को भारत देश की कितनी जानकारी है, इसे लेकर सभी से सवाल जवाब किया है.

शो में चीट के जरीए एक व्यक्ति और एक राज्य का नाम निकाला गया. हर एक व्यक्ति को एक-एक करके अलग-अलग राज्यों की विशेषता बतानी थी. वहीं, जब पोपटलाल की बारी आई तो उसे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम मिला. उसे छत्तीसगढ़ राज्य की विशेषता बतानी थी.

छत्तीसगढ़ की विशेषता बताते हुए पोपटलाल ने कहा- ‘छत्तीसगढ़ की पहली विशेषता ये है कि वहां छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया बोला जाता है. छत्तीसगढ़ में अगर किसी का आभार प्रकट करना हो तो बने करे जी कहा जाता है. छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी बोली जाती है.’ इस बात पर भिड़े पोपटलाल को टोकते हुए कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में तो छत्तीसगढ़ी ही बोली जाएगी न जैसे गुजरात में गुजराती बोली जाती है. इसके बाद पोपटलाल कहते हैं – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है.