शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छिंदवाड़ा बस हादसा को दर्दनाक घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा-कांग्रेस विधायक दल की ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार दिए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने सवाल उठाया कि- आखिर प्रदेश में इतनी घटना क्यों घटती है। प्रदेश के अंदर कंपेसेशन पॉलिसी एक क्यों नहीं है। सरकार को ऐसे मुद्दों के लिए पॉलिसी बनाना चाहिए। हमने 4 लाख के मुआवजे की मांग की, प्रदेश में 5 साल में 65 हजार दुर्घटना हुई है। देश में मप्र दूसरे स्थान पर है, फिर भी सरकार की कोई पॉलिसी नहीं है। गरीब परिवार के लिए कोई पॉलिसी नहीं है. व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो की सुविधा है पर गरीबों के लिए नहीं
गैस सिलेंडर की किल्लत सरकार की फेलियर
सरकार ने LPG के लिए क्या पॉलिसी बनाई किसी को नहीं बताया। 88 लाख उज्जवला में कनेक्शन दिए पर गैस नहीं मिलता है।अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो सरकार की क्या नीति है, क्या जनता से घंटी बजवाएंगे। छोटे दुकान वालों की दुकान कैसे चलेगी। चाय वाले कहां से गैस सिलेंडर लाएंगे। सरकार का फेलियर है। क्या रशिया से तेल आप नहीं लेना चाहते है। नायरा में अपने दाम बढ़ा दिए। सरकार को तत्काल विचार करना चाहिए। एक्साइज ड्यूटी कम करने पर बोले- महंगाई की मार से बचने के लिए क्या डीजल पेट्रोल के दाम कम करेंगे।
MP में आगजनीः भोपाल में गेहूं की फसल और ग्वालियर में EV में लगी आग, झाबुआ में मोबाइल टावर
जबरदस्ती धर्मांतरण पर रोक लगना चाहिए
जो अपने मन से कर रहे हैं वह संवैधानिक व्यवस्था है संविधान में है और जिनके साथ जबरदस्ती हो रही उसे पर रोक लगना चाहिए। कलेक्टर जमीन गाइडलाइन बढ़ने पर बोले- सरकार एक ओर कर्ज ले रही दूसरी और गाइडलाइन बढ़ा रही है। क्या आपको प्रदेश की जनता क्यों इतना टैक्स दे रही क्या लाभ मिल रहा जनता को। प्रदेश की जनता को कुछ भी सस्ता नहीं मिल रहा, सस्ती जमीन मिलना आपका अधिकार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

