शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुई बस दुर्घटना के बाद प्रदेश के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री राकेश सिंह ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। 

READ MORE: MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने

उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने तथा घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न आने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा जबलपुर से डॉक्टरों की टीम देर रात छिंदवाड़ा पहुंची और उन्होंने सभी घायलों का परीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि सभी घायलों को समय पर और उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

READ MORE: सीएम डॉ मोहन ने छिंदवाड़ा बस हादसे पर जताया दुख: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख-गंभीर घायलों को 1-1 लाख की सहायता राशि देने का किया ऐलान

बता दें कि बीते गुरुवार रात करीब 7:00 बजे छिंदवाड़ा से नागपुर रोड पर जा रही एक बस और पिकअप में जोरदार टक्कर होने के कारण 10 लोगों की मृत्यु हो गई थी।  इसमें 6 पुरुष तीन महिला और एक बच्चा शामिल है । वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जिनका इलाज जारी है। इनमे दो गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m