अमृतसर. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की मंडियों में चल रही धान की खरीद को लेकर एक बैठक बुलाई है. यह बैठक आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर हो रही है. इसमें धान की लिफ्टिंग सहित हर पहलू पर विचार किया जा रहा है. बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया था.
इससे पहले, शनिवार को किसानों और मुख्यमंत्री के बीच बैठक हुई थी. किसानों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि चार दिनों के अंदर धान की लिफ्टिंग सही ढंग से नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे. BKU उगराहां ने किए टोल फ्री राज्य में धान की खरीद का मुद्दा बहुत अहम है, क्योंकि धान राज्य के किसानों की प्रमुख फसलों में से एक है. लेकिन किसानों का आरोप है कि उन्हें धान खरीद में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे पर भारतीय किसान एकता उगराहां ने 25 टोल प्लाजाओं और 25 नेताओं (आप विधायकों, मंत्रियों और भाजपा नेताओं) के घरों का घेराव किया है.

दूसरी तरफ, संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव करने का फैसला लिया है. हालांकि, सरकार ने शनिवार को किसानों से बैठक की थी, जिसमें सरकार ने किसानों से दो दिन का समय मांगा था. यह दावा भी किया गया कि पूरी स्थिति सामान्य हो जाएगी. जबकि किसानों ने सरकार को चार दिन का समय दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई, तो वे सख्त कदम उठाएंगे.
- गर्मी के धूप से स्किन हो गई है टैन, तो आलू का रस इस समस्या से देगा राहत …
- IGIMS परीक्षा घोटाला: पेपर लीक और कॉपियों में हेरफेर का बड़ा आरोप, 28 दिन बाद जांच शुरू, रडार पर कई अधिकारी
- 12 साल बाद जेल से लौटे रामपाल: सत्संग में बोले—“जो होता है, अच्छे के लिए होता है”
- Bastar News Update : सरेंडर नक्सली बारसे देवा का छोटा भाई बना टीचर, लाखों की नशीली टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वस्थ बस्तर से लाखों परिवारों की स्क्रीनिंग, नक्सलमुक्ति पर सियासत, शहीद महेंद्र कर्मा विवि में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियां तेज, अंतिम संस्कार स्थलों का होगा कायाकल्प
- Bilaspur News: पार्किंग में बाइक सर्विसिंग तो कहीं गोदाम-दुकान, मौसाजी स्वीट्स सहित तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील
