पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी अपडेट आया है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह सीएम आवास पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अब पूरी तरह ठीक है. खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री आने वाले कुछ समय में कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन मुख्यमंत्री मान संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे.

Chief Minister Bhagwant Mann discharged from hospital
पूजा-पाठ और हवन के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सीएम मान की तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था.
- झज्जर साहिल हत्याकांड: वीडियो वायरल करने की रंजिश और 22 लाख के विवाद में हुई थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
- ‘खेल बने मौलिक अधिकार’ क्रीड़ा भारती ने रखी मांग, क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही संस्था
- साड़ी खरीदी में 9.7 करोड़ घोटाले का आरोप, महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला
- 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार: लकड़ी के परिवहन के लिए किसान मांगी थी 1 लाख की घूस, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
- IPL 2026: RCB के स्टार ऑलराउंडर पर एक्शन, MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी लगा जुर्माना, जानें क्यों मिली ये सजा

