जालंधर। जब अधिकांश राज्यों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी एक खूबसूरत सपना बनकर रह गई है, तब पंजाब इसके विपरीत तस्वीर पेश कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के पी.ए.पी. ग्राऊंड में 1,746 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जो एक रिकॉर्ड है।
पंजाब सरकार 16 मार्च 2022 से औसतन प्रतिदिन 45 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कर रही है, जिससे 4 वर्षों से भी कम समय में 63,027 नियुक्तियां कर इतिहास रचा गया है। साथ ही, नव नियुक्त कांस्टेबलों को नशों, साइबर अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंजाब पुलिस के सशस्त्र और जिला कैडर के 1,746 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान कुछ युवाओं ने दो या तीन सरकारी नौकरियाँ भी प्राप्त की हैं। अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही मैंने यह सुनिश्चित किया कि योग्य युवाओं को उनका हक मिले और इसी कारण अब तक 63,027 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। आज 1,746 और युवा पंजाब सरकार के परिवार में शामिल हुए हैं, जो अब राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बनेंगे। इन नियुक्तियों को कोई एहसान न बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवा अपनी योग्यता के आधार पर इन नौकरियों के हकदार हैं। दुर्भाग्यवश पिछली सरकारों ने कभी उनकी परवाह नहीं की। मुझे संतोष है कि ये भर्तियाँ पूरी तरह मेरिट के आधार पर की गई हैं। मैं नव-भर्ती युवाओं से अपील करता हूँ कि वे शासन का अभिन्न अंग बनकर मिशनरी भावना से जनता की सेवा करें।

नव-भर्ती उम्मीदवारों पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप अपने पदों का उपयोग जरूरतमंदों और वंचितों की सहायता के लिए करेंगे। आपका कर्तव्य अधिकतम जनकल्याण सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके। ये भर्तियाँ पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की गई हैं और उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने के बाद ही किया गया है।
- धर्मांतरण का मामला : प्रार्थना सभा की आड़ में 16 लोगों का धर्म बदलवाने का आरोप, हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
- खेत में दिखा बाघ: झाड़ियों में छिपा बैठा रहा, ढूंढता रहा वन विभाग, ग्रामीणों में हड़कंप
- SIR पर सियासतः अखिलेश यादव ने अल्पसंख्यकों के बड़े स्तर पर नाम काटने के लगाए आरोप, कहा- भाजपाई इस बार जाएंगे तो फिर…
- मौज-मौज में मौत से मुलाकातः गंगा से नहाकर लौट रहे थे 50 लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 1 की चली गई जान, 11 पहुंचे अस्पताल
- Today’s Top News : पुलिस पर फायरिंग करने वाला डकैत जवाबी कार्रवाई में घायल, दो पक्षों में विवाद: चाकूबाजी और पत्थरबाजी में 5 घायल, प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, रेलवे प्रोजेक्ट में 2 करोड़ की हेराफेरी मामले में ऑपरेटर और कबाड़ी गिरफ्तार, राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


