पंजाब में इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। रमन अरोड़ा पर हुई कार्रवाई के बाद वह सब भी डर गए हैं जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। अधिकारियों समेत मंत्री और विधायक में यह एक बड़ी चर्चा का विषय है कि अब और किसके ऊपर गाज गिर सकती है। इस सभी के बीच में मुख्यमंत्री भगवंत मान सख्त हिदायत देते नजर आए हैं।
उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाइ लगातार जारी रहेगी ऐसे कई लोग हैं जिनकी फाइल सामने आ चुकी है।
सरकार ने अपने विधायक के खिलाफ विजिलैंस कार्रवाई करवा कर यह साफ कर दिया है कि अब कोई को छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कर दिया है कि विजिलैंस की कार्रवाई अब रुकने वाली नहीं है। इसमें चाहे सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखते नेता हों या फिर पूर्व सरकारों से संबंध रखते नेता।

मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि पूर्व सरकारों की फाइलें उनके पास पड़ी हुई हैं जिससे पता चलता है कि भ्रष्टाचार कितने बड़े पैमाने पर फैला हुआ था।
कई लोग है निशाने पर
खबर यह भी सुनाई दे रही है कि कई लोग निशाने में हैं। विजिलैंस भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं के बारे में रिपोर्टें तैयार कर रही है। सत्ताधारी दल से संबंध रखते आधा दर्जन विधायक विजिलैंस के निशाने पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह संकेत भी दे दिया है कि चाहे अपने हों या बेगाने जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

