चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को राहत दी है। पीड़ितों को 6.3 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की है। 12 कैबिनेट मंत्रियों ने ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत राज्य के 14 जिलों में प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे। इससे लोगो को बड़ी सहायता मिलेगी।
13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने अजनाला से 631 परिवारों को 5.70 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित कर पूरे राज्य में इसकी शुरूआत की थी। मान सरकार ने 45 दिनों की समयसीमा से पहले ही फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपए तक की राशि और पशुओं के नुकसान के लिए उचित वित्तीय सहायता प्रदान की है। कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जिला एस.ए.एस. नगर में 80 प्रभावित परिवारों को 66 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र सौंपे।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का में फसलों और मकानों के नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की। इसके उपरांत डा. बलजीत कौर ने मलोट के बाढ़ प्रभावित गांव लक्कड़वाला, थेहड़ी और शेरगढ़ के निवासियों को 16.88 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी मुआवजा वितरण किया गया है।
- गर्लफ्रेंड को लेकर बवाल: 12वीं के छात्र का चाकू की नोक पर स्कूल के सामने से किया अपहरण, फिर जमकर की मारपीट, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- थाने में युवक के सुसाइड केस पर SP की बड़ी कार्रवाई, 2 आरक्षक सस्पेंड, मजिस्ट्रेट पहुंचे
- जबरन शादी करा रहे… मैरिज से पहले ब्यूटी पार्लर गई युवती प्रेमी संग फरार, सदमे में परिजन
- जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस में उभरकर आई गुटबाजी, 17 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानें किसने क्या लिखा
- MP TOP NEWS TODAY: पुलिस कस्टडी में युवक ने की आत्महत्या, सीएम डॉ. मोहन ने जारी की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त, प्रसाद बनी जहर! खाटू श्याम जा रहे 5 की मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें


