अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राशनकार्ड से लोगों के नाम काटे जाने को लेकर बेहद नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वोटर चोर अब राशन कार्ड चोर बन गए हैं, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र 8 लाख 2 हजार 994 राशन कार्ड काटने जा रही है। जिससे लगभग 32 लाख लोग इससे प्रभावित होंगे। पंजाब सरकार किसी का राशन छीनने नहीं देगी। अगर कार्ड से नाम काटा ना रहा है तो नियम सकें लिए समान होना चाहिए।
राशन देने के लिए मापदंड रखे
सीएम मान ने कहा कि राशन कार्ड काटने के लिए केंद्र ने मापदंड भी रखे हुए हैं कि अगर आपके पास चार पहिया गाड़ी है तो 25 लाख रुपए से अधिक टर्नओवर है, ढाई एकड़ से अधिक जमीन है या सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका राशन कार्ड कट जाएगा। अगर कार्ड धारक के पास कार है तो अन्य का क्या कसूर है। आप सारे परिवार को भूखा मारेंगे। जब तक भगवंत मान सीएम हैं, तब तक एक भी कार्ड कटने नहीं देंगे।

पंजाब सरकार ने करोड़ों को किया वेरिफाई
सीएम मान ने कहा कि अभी तक 1 करोड़ 53 लाख लोगों को राशन बांटा जा चुका है पर ये कहते हैं कि इनमें से तो कई नकली है। पंजाब सरकार ने 1 करोड़ 29 लाख को वेरिफाई कर लिया है। ये कार्ड कैसे काट सकते हैं।
- Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में मातृशक्ति पर संग्राम: राखी राठौड़ ने कांग्रेस को घेरा, बोलीं- भ्रम फैलाना और बांटना ही इनकी पहचान
- CG News : जन्म के बाद नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला, ग्रामीणों ने बचाई जान
- हनुमान जन्मोत्सव जुलूस के दौरान नारेबाजीः वीडियो वायरल, ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने सौंपा ज्ञापन
- बड़ी कार्रवाई: डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र में थी खपाने की तैयारी, पांच तस्कर गिरफ्तार…
- Sonam Kapoor ने छोटे बेटे के साथ शेयर की क्यूट फोटो, कैप्शन पढ़कर इमोशनल हुए फैंस …

