किसान लगातार अपनी मांग को पूरी करवाने के लिए धरना और आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिन सरकार के साथ बेनतीजा निकली बैठक के बाद अब किसान आज आंदोलन करने को तैयार हैं लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री ने किसानों को दो टूक बात कह दी है, उन्होंने कहा है कि किसान ये ना समझें कि हम कार्यवाही नहीं कर सकते और हम डरते हैं।
मान ने कहा कि मैंने किसानों से कहा कि आप हर दिन ‘रेल रोको’, ‘सड़क रोको’ प्रदर्शन करते हैं.. इससे पंजाब को भारी नुकसान हो रहा है। राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पंजाब ‘धरना’ का राज्य बनता जा रहा है। मेरी नरमदिली को यह मत समझिए कि मैं कार्रवाई नहीं करता…मैं 3.5 करोड़ लोगों का संरक्षक हूं।
कहा मान ने बैठक छोड़ी
इस विषय में मान ने कहा कि हम बैठक नतीजा निकलने के लिए किए थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मुझे सभी का ख्याल रखना है… बैठक में मैंने उनसे 5 मार्च को विरोध के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह जारी रहेगा। तो, मैंने उनसे कहा कि आपने मुझे एक घंटे तक क्यों बैठाए रखा?…मैं वास्तव में उठकर चला गया।

किसान नेता ने कहा नहीं देखा ऐसा गुस्सा
बैठक के बारे में किसान नेता बलबीर ने कहा बैठक में बात कई विषय में हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बातचीत कर रहे हैं; फिर भी आप विरोध क्यों जारी रखना चाहते हैं? वह बहुत क्रोधित हो गए और यह कहते हुए बैठक से चले गए कि ‘जो करना है करो’… मैंने प्रधानमंत्री स्तर पर वार्ता की है, लेकिन मैंने कभी किसी नेता को इतना क्रोधित नहीं देखा। हम 5 मार्च को चंडीगढ़ आएंगे।
- चाय के बागान में पीएम मोदीः सुबह-सुबह बागान में पहुंचकर महिलाओं के साथ मिलकर तोड़ी चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
- दिल्ली में जनगणना 2027 की शुरुआत,16 अप्रैल से फील्ड वर्क, NDMC व कैंट में आज से ऑनलाइन स्व-गणना
- Hanuman Janmotsav 2026 : हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भोग लगाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट रसीली बूंदी, यहाँ देखें रेसिपी
- कंधमाल के जंगलों में माओवादियों का बड़ा जखीरा बरामद, सुरक्षाबलों की सर्चिंग तेज
- ट्रिलयन डॉलर की इकॉनमी दो-तीन लोगों का पक्षपात करने से नहीं बनेगी… भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले- एकतरफा नकारात्म नीतियों से देश में असंतुलन
